टीआरपी डेस्क। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की रिमांड आज खत्म हो रही थी। अरविंद केजरीवाल पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे जहां अदालत ने उनके रिमांड को बढ़ा दिया है।

अदालत ने सीएम केजरीवाल को 1 अप्रैल तक ED की रिमांड में पर भेज दिया है बता दें कि जांच एजेंसी की ओर से अदालत से 7 दिनों की रिमांड मांगी गयी थी।

ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू और विशेष वकील जोहेब हुसैन वीसी के जरिए पेश हुए। वहीं केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता अदालत में पेश हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पेशी को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।