नई दिल्ली। (Stock Market MIDHANI) मोदी सरकार एक और पब्लिक सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, सरकार चालू वित्त वर्ष में डिफेंस पीएसयू मिश्र धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है।

438 करोड़ जुटाए थे IPO से

बता दें कि ये कंपनी अप्रैल 2018 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। सरकार इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर IPO लाई थी और इससे 438 करोड़ रुपये जुटाए थे। अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों सरकार ने डिफेंस सेक्टर में ऑटोमैटिक रूट से 74 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी थी। ऐसे में मिधानी के शेयर निवेशकों को लुभाने में कामयाब होंगे।

डिफेंस और न्यूक्लियर सेक्टर के लिए काम

बता दें कि मिधानी कंपनी स्पेशल स्टील बनाती है जिसका इस्तेमाल डिफेंस, न्यूक्लियर और स्पेस सेक्टर में किया जाता है। इस कंपनी में सरकार 10 फीसदी हिस्सेदारी और बेचेगी।

इस सप्ताह बीएसई सेंसेक्स पर उसके शेयर का भाव 193.50 रुपये पर बंद हुआ था। इस कीमत पर अगर सरकार 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचती है तो उसे 360 करोड़ रुपये मिलेंगे।

See also  मुस्लिम विधायकों के लिए इस राज्य की सरकार ने लिया महत्वपूर्ण फैसला, नमाज को लेकर आदेश से बड़ा विरोध

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।