बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

अब टिकट कन्फर्मेशन की जानकारी के लिए नहीं करना होगा आखिरी वक्त का इंतज़ार! रेलवे 24 घंटे पहले देगा अपडेट…

अब टिकट कन्फर्मेशन की जानकारी के लिए नहीं करना होगा आखिरी वक्त का इंतज़ार! रेलवे 24 घंटे पहले देगा अपडेट…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब आपको वेटिंग टिकट कन्फर्म होने का इंतज़ार आखिरी पल तक नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने एक नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से पूरे 24 घंटे पहले ही यह जानकारी मिल जाएगी कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं।

अब तक क्या होता था?

फिलहाल जब आप ट्रेन का टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में होता है, तो आपको यह सिर्फ ट्रेन चलने से 4 घंटे पहले पता चलता है कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। इससे यात्रियों को समय पर योजना बनाने में दिक्कत होती है।

क्या है रेलवे का नया सिस्टम?

रेलवे अब एक नया सिस्टम ला रहा है, जिसमें वेटिंग टिकट की कन्फर्मेशन की जानकारी ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले ही दे दी जाएगी। इससे यात्रियों को अगर टिकट कन्फर्म न हो, तो वे दूसरा विकल्प चुन सकते हैं - जैसे बस या फ्लाइट।

कहां से हुई शुरुआत?

रेलवे ने इस सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट बीकानेर डिवीजन (राजस्थान) में शुरू कर दिया है। ट्रायल 6 जून से एक ट्रेन पर किया जा रहा है। अभी तक इसमें कोई दिक्कत सामने नहीं आई, और रिजल्ट अच्छे मिले हैं। सिस्टम को कुछ हफ्तों तक और परखा जाएगा।

अब इंतजार नहीं करना होगा आखिरी वक्त तक

इस नई सुविधा से अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से कुछ घंटे पहले तक वेटिंग लिस्ट की टेंशन नहीं रहेगी। पहले ही यह पता चल जाएगा कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं।

रेल मंत्री को दिया गया था सुझाव

21 मई को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस नई व्यवस्था का सुझाव दिया था। मंत्री ने तुरंत इसपर सहमति जताई और पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के आदेश दिए।

किन रूट्स पर होगा सबसे ज़्यादा फायदा?

इस सिस्टम का सबसे ज़्यादा फायदा उन रूट्स पर होगा, जहां हर समय यात्रियों की भीड़ होती है और वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की संभावना कम रहती है। जैसे: दिल्ली रूट, बिहार रूट, बंगाल रूट, मुंबई रूट।

जल्द ही पूरे देश में हो सकता है लागू

अगर बीकानेर डिवीजन में ये ट्रायल सफल रहता है, तो रेलवे इसे देश के अन्य बड़े स्टेशनों पर भी लागू कर सकता है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन