बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

OBC पर ओडिशा जल्द जारी कर सकता है सर्वे रिपोर्ट, लोकसभा चुनाव में साबित होगा अहम फैक्टर

OBC पर ओडिशा जल्द जारी कर सकता है सर्वे रिपोर्ट, लोकसभा चुनाव में साबित होगा अहम फैक्टर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भुवनेश्वर। बिहार के बाद अब ओडिशा की बीजू जनता दल की सरकार भी जल्द ही पिछड़े वर्गों पर एक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि, इस संबंध में एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार को सौंप दी गई है। हाल ही में बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी हुए हैं। लोकसभा 2024 और विधानसभा चुनावों से पहले इसका प्रकाशन काफी अहम माना जा रहा है।

बीजद विधायक और ओडिशा सरकार में पूर्व मंत्री देवी प्रसाद मिश्रा ने मंगलवार को जानकारी दी है कि जानकार डेटा की जांच कर रहे हैं। एक अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा, सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBCs) को फायदा पहुंचाने और उनकी सही गणना को लेकर स्पष्ट है। आयोग की तरफ से मिली रिपोर्ट का अभी अध्ययन किया जा रहा है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन