बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 224, प्रधानमंत्री कल करेंगे समीक्षा बैठक

देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 224, प्रधानमंत्री कल करेंगे समीक्षा बैठक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP डेस्क : देश मे कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजस्थान में 4 और ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद देश में कुल ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 224 हो गई है। इस बीच लगातार कोरोना की तीसरी लहर का डर बढ़ता जा रहा है। कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट का देश के 15 राज्यों में फैल चुका है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के अब तक 224 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के सर्वाधिक मामले दिल्ली में मिले हैं। राजधानी दिल्ली में अब तक 57 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरे क्रम पर महाराष्ट्र में 54 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पहचान की गई है।

देश में लगातार बढ़ते ओमिक्रॉन संक्रमण के मद्देनजर कल गुरूवार को समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री ओमिक्रोन के प्रसार से बचाव की तैयारियों का आंकलन करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1473523456733896704?s=20


इन राज्यों में हैं इतने मामले

दिल्ली - 57
महाराष्ट्र - 54
तेलंगाना - 24
राजस्थान - 22
कर्नाटक - 19
केरल - 15
गुजरात - 14
जम्मू-कश्मीर - 3
उत्तर प्रदेश - 2
उड़िसा - 2
आंध्र प्रदेश - 1
पंजाब - 1
तमिलनाडु - 1
पश्चिम बंगाल - 1

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखा राज्यों को पत्र

ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण को दोखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के नाम पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना जांच में तेजी लाएं और वॉर रूम एक्टिव करें। जरूरत पड़े तो राज्य सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला ले सकती है। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में तीन गुना अधिक तेजी से फैल रहा है। इसलिए कठोर नियम लागू कर विवाह और अंतिम संस्कारों में लोगो की उपस्थिति कम करने जैसी नीतियां तय की जाएं। देश के 14 राज्यों में अब तक ओमिक्रॉन के 224 मामले सामने आ चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन