नए साल के जश्न पर ओमीक्रॉन का ग्रहण, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
नए साल के जश्न पर ओमीक्रॉन का ग्रहण, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क। ओमीक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलो के बीच कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका तेज हो रही है। पिछले साल भी क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने पर रोक लगाई गई थी। इसी प्रकार इस साल भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का ग्रहण नए साल के जश्न में खलल डाल रहा है। कई राज्य सरकारों ने क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर रोक लगा दी है।

राजधानी दिल्ली में क्रिसमस और नए साल पर जश्न नहीं मनाए जाएंगे। इस मामले में DDMA ने बुधवार को आदेश जारी कर इस जानकारी दी।

DDMA के आदेश के अनुसार, राजधानी के सभी DM और DCP को यह आदेश जारी किया गया है कि, वह अपने-अपने इलाकों में भीड़ इकट्ठा न होने दें। इसके साथ ही सुपर स्प्रेडर इलाकों का सर्वे कर के वहां एनफोर्समेंट बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही दुकानों/कार्यस्थलों पर नो मास्क/नो एंट्री सख्ती से सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।