बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Omicron : क्या फिर से देश में लगेगा लॉकडाउन? राज्यों के आंकड़े दे रहे संकेत

Omicron : क्या फिर से देश में लगेगा लॉकडाउन? राज्यों के आंकड़े दे रहे संकेत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। देश-दुनिया में ओमीक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, जिसने सबकी चिंताएं बढ़ा दी है। क्योंकि विश्व के लगभग 92 देशों में ओमीक्रॉन अपने पैर पसार रहा है।

ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए नीदरलैंड में लॉकडाउन लगाया गया और अन्य देशों में सख्ती बरती जा रही है। इसके साथ ही भारत में भी कोरोना के इस नए वैरिएंट के आंकड़े बढ़ते जा रहे है। देश में अबतक 200 से ज्यादा ओमीक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। बात करें देश के अलग-अलग राज्यों की तो सबसे ज्यादा ओमीक्रॉन के केस महाराष्ट्र में मिल चुके हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1473162668643024903?s=20

विभिन्न राज्यों में ओमिक्रॉन के संक्रमण

महाराष्ट्र- 54
दिल्ली- 54
तेलंगाना- 20
कर्नाटक- 19
राजस्थान- 19
गुजरात- 15
केरल- 11
यूपी- 2
तमिलनाडु- 1
आंध्र प्रदेश- 1
पश्चिम बंगाल- 1
चंडीगढ़- 1

क्या फिर से देश बढ़ रहा है लॉकडाउन की ओर

तमाम कोशिशों के बावजूद ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़त देखी जा रही है। वहीं कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की भी तैयारियां हैं। जहां आयोजित चुनावी रैलियों में आम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है। इतना ही नहीं यहां कोरोना के गाइडलाइन्स का भी पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में कयास यह भी हैं कि चुनावी राज्यों में बरती जा रही लापरवाही कहीं देश में कोरोना की तीसरी लहर न ला दे। अगर ऐसा होता है तो परिस्थितियों को सामान्य करने के लिए सरकार लॉकडाउन जैसे सख्त कदम भी उठा सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन