बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Uttar Pradesh : योगी के शपथ ग्रहण से पहले एक लाख का इनामी राहुल सिंह एनकाउंटर में ढेर

Uttar Pradesh : योगी के शपथ ग्रहण से पहले एक लाख का इनामी राहुल सिंह एनकाउंटर में ढेर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उत्तरप्रदेश का कार्यभार संभालेंगे। योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को ढेर कर दिया है। राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। मुठभेड़ आज सुबह करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में हुई। मुखबिर की सूचना पर जब लखनऊ पुलिस ने इनामी बदमाश राहुल सिंह को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल सिंह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए राहुल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस संबंध में हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि लूट के दौरान उसने अलीगंज ज्वैलर्स के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने जब उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन