बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Operation Sindoor : आतंकी के सरगना नहीं भूलेंगे PoK में बर्बादी के निशान, मलबे से शवों को ताबूत ले जाते हुए दिखे लोग, हर तरफ तबाही का मंजर

Operation Sindoor : आतंकी के सरगना नहीं भूलेंगे PoK में बर्बादी के निशान, मलबे से शवों को ताबूत ले जाते हुए दिखे लोग, हर तरफ तबाही का मंजर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। सेना की ज्वाइंड कंमाड में हुई एयरस्ट्राइक में 90 से अधिक आतंकी और उनके मददगार मारे गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमले में मुजफ्फराबाद समेत पाकिस्तान के बहावलपुर में में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। मुजफ्फराबाद की एक मस्जिद, जिसे आतंकियों की मीटिंग और रणनीति केंद्र माना जा रहा था, वह पूरी तरह तबाह हो गई।

वहां से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं उनमें साफ देखा गया कि लोग आतंकी हाफिज सईद के ठिकाना, जो अब मलबे में तब्दील हो गया है, वहां से शवों को बाहर निकाल रहे हैं।

वहीं कुछ लोग शव को ताबूत में रखकर ले जा रहे हैं। एयरस्ट्राइक में जैश सरगना में मसूद अजहर परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हर तरफ सिर्फ तबाही नजर आ रही है। लोगों मलबे में लाशों की तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि भारत ने यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बार-बार चेतावनी देने के बाद की, जब पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद पर लगाम लगाने की कोई ठोस कोशिश नहीं दिखाई दी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इन 9 आतंकी अड्डों का इस्तेमाल न सिर्फ हमलों की साजिश रचने में किया जा रहा था, बल्कि यहीं से आतंकियों को प्रशिक्षित कर सीमा पार भेजा जाता था। अब इन ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन