बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Pahalgam Attack : कराची में धारा 144 लागू, जानें क्या चल रहा है पाकिस्तान में, इस्लामाबाद में बड़ी बैठकों का दौर

Pahalgam Attack : कराची में धारा 144 लागू, जानें क्या चल रहा है पाकिस्तान में, इस्लामाबाद में बड़ी बैठकों का दौर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

इस्लामाबाद/कराची। पहलगाम में आतंकी हमले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान को किसी बड़े हमले का डर सता रहा है। भारत के सख्त रूख से डरे पाकिस्तान ने अपने सबसे बड़े शहर कराची में धारा-144 लागू कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस्लामाबाद में बड़ी-बड़ी बैठकों का दौर जारी है। अकेले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार हर दिन 2-3 बैठक कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर की भी अलग-अलग बैठकें हो रही हैं।

कराची में धारा-144 लागू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कराची के पुलिस कमिश्नर ने शहर में 144 लागू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि अगले 3 महीने के लिए इसे लागू किया गया है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि कराची में लोग घरों से बाहर कम निकलें। सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार कराची पुलिस के मुताबिक शहरों के भीड़ को कम करने के लिए धारा-144 लागू किया गया है। कराची को पाकिस्तान का वित्तीय राजधानी कहा जाता है और यहीं से पूरे पाकिस्तान का बाजार नियंत्रित होता है।

उरी-पुलवामा के 10 दिन बाद स्ट्राइक

बता दें कि,भारत ने 2016 में उरी हमले के 11 दिन बाद और पुलवामा हमले के 12 दिन बाद पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। ऐसे में पाकिस्तान को डर है कि भारत फिर से 10 दिन बाद कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई है और इसी बात से पाकिस्तान डरा हुआ है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन