बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम क्लब में कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम क्लब में कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कैबिनेट मीटिंग के लिए पहलगाम क्लब एंड कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं। यह पहली बार है जब उमर सरकार के इस कार्यकाल में श्रीनगर या जम्मू के बाहर कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

अधिकारिक तौर मीटिंग का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन, अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सरकार ने वहां मीटिंग करने का फैसला किया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद से पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

CM ने टूरिज्म सेक्टर को फिर से पटरी पर लाने के लिए 24 मई को दोहरा दृष्टिकोण प्रस्तावित किया था। उन्होंने केंद्र से कश्मीर में सरकारी कंपनियों और पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठकें करने का निर्देश देने की अपील की थी।

बता दें कि 2009 से 2014 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने उत्तर कश्मीर के गुरेज, माछिल, तंगधार और जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ सेक्टर जैसे दूरदराज इलाकों में कैबिनेट की बैठकें की थीं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन