बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Pahalgam Terror Attack : भारत का पाकिस्तान पर बड़ा वार, सभी आयात पर रोक, वीजा किए गए रद्द

Pahalgam Terror Attack : भारत का पाकिस्तान पर बड़ा वार, सभी आयात पर रोक, वीजा किए गए रद्द
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के ज़रिए जारी किया गया। अब पाकिस्तान से कोई भी सामान — चाहे सीधे या किसी तीसरे देश के ज़रिए — भारत में नहीं आ सकेगा। इस रोक से छूट केवल विशेष सरकारी अनुमति पर ही दी जाएगी।

PAK में खलबली, सिंधु जल संधि पर दी धमकी

'मोदी सरकार' के एक्शन से PAK में खलबली मची है। पाकिस्तानी नेता बयानबाजी कर रहे हैं। PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सिंधु जल संधि के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी है। ख्वाजा आसिफ ने टीवी इंटरव्यू में कहा-अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो पाकिस्तान उस पर हमला कर देगा। आसिफ ने कहा-आक्रामकता सिर्फ गोलियों से नहीं होती, पानी रोकना भी हमला है।

एक के बाद एक कड़े फैसले ले रहे PM मोदी

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हमले के बाद से भारत सरकार एक्शन में है। PM नरेंद्र मोदी एक के बाद एक कड़े फैसले ले रहे हैं। भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित किया। अटारी वाघा बॉर्डर चेकपोस्ट बंद किया। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए। पाकिस्तानी उच्चायोग को बंद करने का आदेश।

भारत से 800 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए

आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए। 800 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस गए। भारत ने 16 पाकिस्तानी YouTube चैनलों और कई X हैंडल्स व साइट्स को बैन किया। भारत ने 23 मई 2025 तक सभी पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किए। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान दिए जाने वाले लोन की समीक्षा करने को कहा।

पाक PM सहित कई दिग्गजों के अकाउंट भी बंद

भारत सरकार ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया। PAK के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार सहित कई क्रिकेटर, अभिनेताओं के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में ब्लॉक किए गए हैं। अब मोदी सरकार ने पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी सामानों पर रोक लगाई है। पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर रोक लगाई गई।भारत की कार्रवाई से PAK में बड़ी खलबली मची है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन