बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

दिल्ली से पुणे जाने वाली Vistara की फ्लाइट में बम होने की अफवाह से फैली दहशत

दिल्ली से पुणे जाने वाली Vistara की फ्लाइट में बम होने की अफवाह से फैली दहशत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद CISF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आईं और आनन-फानन में जहाज को खाली करवाया। इसके बाद वहां पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से पुणे जाने को तैयार थी। तभी जीएमआर कॉल सेंटर को एक फोन आया, जिसमें प्लेन में बम होने की बात कही गई। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी खबर सुरक्षा एजेंसियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट को तुरंत रोक दिया गया। साथ ही एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में उसकी जांच की गई। एयरपोर्ट मैनेजमेंट के मुताबिक सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ सुरक्षित उतार दिया गया था। उनको आगे भेजने की व्यवस्था की जा रही है। विमान की जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने की है। साथ ही पुलिस की एक टीम कॉल करने वाले की भी तलाश कर रही। पुणे में भी ऐसी घटना कुछ दिनों पहले पुणे एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर फैलाई गई थी। उस वक्त एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसकी उम्र 72 साल थी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक महिला पुणे से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थी। तलाशी बूथ पर उसने पूरे शरीर में बम होने की बात कही। जिस पर CISF की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पता चला कि उसने अराजकता पैदा करने के लिए ये बात कही थी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन