बेस्ट जैवलिन थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन मौजूदा ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया। नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप-बी में थे और उन्होंने पहला ही थ्रो 89.34 मीटर किया और सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया।

रेसलिंग से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। महिलाओं की 50 किलो फ्री स्टाइल कैटेगरी में भारत की विनेश फोगाट ने जापान की ओलंपिक चैंपियन रेसलकर सुसाकी को हराया।

इसके साथ ही विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। ये पहला मौका है, जब सुसाकी इंटरनेशनल स्तर पर किसी रेसलर से हारी हैं। 2015 से उन्होंने केवल तीन बाउट ही गंवाई हैं और चौथी हार उन्हें विनेश के हाथों मिली है। यह विनेश का पहला मैच था और उसमें ही उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। मैच जीतने के बाद विनेश भावुक हो गईं। शुरू में वो 0-2 से पीछे चल रही थीं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।