TRP डेस्क : आज सुबह मुंबई से भुज के लिए उड़ान भरी एक फ्लाइट के इंजन का एक हिस्सा टूट कर अलग हो गया। दरअसल एलायंस एयर के एयरक्राफ्ट VT-RKJ 91-625(BOM-BHJ) ने आज सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर मुंबई से उड़ान भरी। इसके ठीक बाद मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने सूचना दी कि “विमान का इंजन काउलिंग (कवर) टेकऑफ़ के बाद रनवे पर पाया गया है।” जिसका अर्थ है कि विमान के इंजन का कवर उड़ान भरने के दौरान या उससे पहले ही अलग हो चूका था। और विमान ने बिना इंजन काउलिंग के ही उड़ान भरी है।

हालांकि विमान को सुरक्षित भुज एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है। इंजन काउलिंग (Engine Cowling) के निकल जाने के बाद भी विमान ने उड़ान भरने से कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। इस घटना को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation – DGCA) ने जांच शुरू कर दी है।

See also  विमान में बढ़ती हिंसा को लेकर इस साल 10 यात्रियों को रखा गया 'नो फ्लाई लिस्ट' में

विमान विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटना के लिए खराब रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि “काउलिंग निकलने की घटनाएं आमतौर पर मेंटेनेंस की कमी के कारण होती हैं। यदि लैचेस (Latches) पूरी तरह सहीं तरीके से नहीं लगे हों और उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाए तो ऐसा होता है। हालांकि विमान के चालक क्रू को भी उड़ान भरने से पहले ही यह सुनिश्चित कर लेना था कि विमान पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में है।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।