बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

सर्दी के मौसम में स्लीपर कोच में सफर कर सकेंगे जनरल टिकट के यात्री

सर्दी के मौसम में स्लीपर कोच में सफर कर सकेंगे जनरल टिकट के यात्री
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश  भर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी के इस मौसम में ट्रेन पे सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देने के लिए अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का एक नया तरीका अपनाया है। इसके तहत सर्दी के मौसम में जनरल टिकट पर यात्री स्लीपर क्लास में सफर कर पाएंगे।
भारतीय रेलवे ने देशभर में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए ये फैसला लिया है कि जनरल टिकट लेने वाले यात्री भी अब स्लीपर डिब्बे में सफर कर पाएंगे। खासबात ये है कि इसके लिए यात्रियों कोई अतिरिक्त शुल्क की मांग भी नहीं की जाएगी। रेलवे का ये नया फैसला, गरीब और खासकर के बुजुर्ग यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

रेलवे प्रशासन ने तय किया है कि सर्दी के मौसम में खाली चल रहे स्लीपर कोच में जनरल टिकट के यात्रियों को सफर कराया जाए। इसी को मद्देनजर रखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी मंडल रेल प्रशासन से 80 प्रतिशत से कम यात्री के साथ चल रहे स्लीपर कोच की सूचना मांगी है। ताकि उन स्लीपर कोच को जनरल में बदला जाए।
दरअसल, सर्दी की वजह से ज्यादातर यात्री स्लीपर कोच के बजाए एसी कोच में सफर कर रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में एसी कोच भी बढ़ाए गए हैं। इसके बाद से कई ट्रेनों में तो एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच की संख्या लगभग बराबर हो गई है।

सर्दी का आलम ये है कि स्लीपर कोच में 80 प्रतिशत तक सीट खाली रह रही हैं। इसके विपरीत जनरल टिकट से यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए रेलवे इस पर विचार कर रहा है कि स्लीपर कोच में यात्री कम रहने वाली ट्रेनों में स्लीपर को जनरल कोच का दर्जा दिया जाएगा। इसी के तहत अब ऐसे कोच के बाहर अनारक्षित लिखा होगा लेकिन जनरल कोच में बदले गए इन कोचों में बीच की बर्थ खोलने की अनुमति नहीं दी जायगी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन