बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

इस तारीख से बंद हो जाएगा Paytm FASTag, इस तरह से दूसरे बैंक में पोर्ट करें अपना अकाउंट

इस तारीख से बंद हो जाएगा Paytm FASTag, इस तरह से दूसरे बैंक में पोर्ट करें अपना अकाउंट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम की कई सर्विसेस पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसमे पेटीएम फास्टैग भी शामिल है। Paytm FASTag यूडर्स परेशान होते दिख रहे है। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग सर्विस के लिए 32 अधिकृत बैंकों की लिस्ट जारी की। इसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक शामिल नहीं है।

बता दें कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए जमा या ऑनलाइन टॉप-अप स्वीकार करने पर रोक लगाई है। यह प्रतिबंध 15 मार्च के बाद लागू होंगे।

यह भी पढ़ें : https://theruralpress.in/2021/01/01/fastag-rules-apply-from-today-but-will-get-big-relief/

मौजूदा बैलेंस से पैसे निकालने पर कोई प्रतिबंध नहीं

रिजर्व बैंक के निर्देशों के मुताबिक, जिन Paytm FASTag यूजर्स के अकाउंट में बैलेंस है। इसका इस्तेमाल 29 फरवरी के बाद भी किया जा सकता है, लेकिन कोई नई राशि नहीं जोड़ पाएंगे या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर, पेटीएम ने कहा- ''आप 29 फरवरी, 2024 के बाद अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते/वॉलेट में पैसे जमा या जोड़ नहीं पाएंगे। हालांकि, 29 फरवरी के बाद भी आपके मौजूदा बैलेंस से पैसे निकालने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।”

ऐसे करें FASTag को पोर्ट

सरकार की नई वन व्हीकल, वन FASTag पहल के अंतर्गत कोई FASTag सिर्फ एक ही वाहन से जुड़ा रह सकता है। या यूं कहें कि किसी वाहन के लिए यूनिक फास्टैग होगा। ऐसे में यूजर्स को नया FASTag लेने के लिए अपने मौजूदा FASTag को डिएक्टिवेट करना पड़ेगा। अगर आप FASTag को Paytm से हटाकर किसी दूसरे सर्विस प्रोवाइडर के पास पोर्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए नए बैंक से कस्टमर केयर पर संपर्क करें। यहां अपनी जरूरी जानकारी देकर पोर्टिंग प्रोसेस कंप्लीट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : https://theruralpress.in/2024/01/15/if-kyc-is-incomplete-then-your-fastag-will-not-work-after-january-31-otherwise-you-will-have-to-pay-double-toll-tax/

FASTags अकाउंट कैसे डिलीट करें?

  • सबसे पहले अपने यूजर आईडी, वॉलेट आईडी और पासवर्ड की मदद से FASTag Paytm पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • यहां आपको हेल्प एंड सपोर्ट मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
  • FASTag प्रोफ़ाइल अपडेट करने से जुड़ा ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • फिर यहां 'मैं अपना फास्टैग बंद करना चाहता हूं' पर जाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन