बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम, मोदी सरकार करेगी एक्साइज ड्यूटी टैक्स में कटौती

पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम, मोदी सरकार करेगी एक्साइज ड्यूटी टैक्स में कटौती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। बढ़ते महंगाई को काम करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने जा रही है। देशवासियों को जल्द ही पेट्रोल-डीजल के थोड़े कम कीमतों में मिल सकती है। स्वंतत्रा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को महंगाई से निजात दलाने का भरोसा दिया था। केंद्र सरकार इस सिलसिले में जल्द ही कुछ बड़ा फैसला कर सकती है। मोदी सरकार महंगाई से आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कम कर सकती है।

आपको बता दें, वर्तमान में केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपये और डीजल पर 15.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। टैक्स घटने के बाद इनकी कीमत कम हो सकती है। इंधन के दाम कम होने से ट्रांसपोर्ट चार्ज भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गेहूं और खाद्य तेल के दाम में भी कटौती की तैयारी

केंद्र सरकार महंगाई से निजात दिलाने के लिए पेट्रोल-डीजल के अलावा गेंहूं और खाने के तेल के दाम भी कम कर सकती हैं। सरकार अब विदेशों से गेहूं निर्यात करने का विचार कर रही है। जिसमें वर्तमान में करीब 40 प्रतिशत ड्यूटी टैक्स लगती है। जिसे मोदी सरकार शून्य कर सकती है। इसके अलावा खाद्य तेल पर लगने वाले टैक्स पर भी कटौती कर सकती है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन