नई दिल्ली : एलायंस एयर ने पायलटों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। लगातार दो दिनों तक काम पर नहीं आने के लिए अपने पायलटों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, ”पायलट सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे जो मंगलवार को भी जारी रही जिससे विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एलायंस एयर ने अपने पायलटों को लगातार दो दिनों तक काम पर नहीं आने के कारण बताओ नोटिस जारी किया है।पायलट सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे जो मंगलवार को भी जारी रहे, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।

एलायंस एयर 200 की पायलटों की क्षमता के साथ हर दिन 130 उड़ानों का संचालन करता है। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, “वे कोविड से पहले के स्तर पर वेतन बहाल नहीं होने और भत्तों का भुगतान नहीं होने का विरोध कर रहे थे। इससे मंगलवार को करीब 70 उड़ानें प्रभावित हुईं।”

See also  कोरोना को रोकने के लिए पीएम मोदी थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा

मामले की जानकारी रखने वाले एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि जिन पायलटों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है, उन्हें 24 घंटे के भीतर काम पर आने के लिए कहा गया है।पायलटों का एक वर्ग एयरलाइन को नोटिस जारी किए बिना हड़ताल पर चला गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर