बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दिया 70 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा

पीएम मोदी ने दिया 70 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और सरकार इस समस्या को दूर करने का लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व में किए गए वायदे के मुताबिक अब बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने आज 70 हजार युवाओं को रोजगार का तोहफा दिया है। बड़ी संख्या में नौकरी पाने वाले युवा अब परिवार, समाज और देश के विकास में भी भागीदारी बनेंगे । युवाओं को नियुिक्त पत्र सौंपने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें वैश्विक विश्वास, भारत के प्रति आकर्षण का पूरा उपयोग करना होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पहले हजारों करोड़ रुपये के घाटे और एनपीए के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब वे लाभ के लिए जाने जाते हैं। पीएम ने कहा  कि ‘फोन बैंकिंग' घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में एक था, इसने बैंकिंग प्रणाली की कमर तोड़ दी थी। उस समय (9 साल पहले) ये फोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागिरकों के लिए नहीं था।

उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवाया करते थे। ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था.ये फोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था। पीएम ने कहा कि भारत में हमने पिछले 9 वर्षों में 190 मिलियन से अधिक परिवारों को LPG से जोड़ा है। हमने हर गांव को बिजली से जोड़ने का ऐतिहासिक मील का पत्थर भी हासिल किया है। हम लोगों को पाइप से रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास सभी के लिए समावेशी, लचीला, न्यायसंगत और टिकाऊ ऊर्जा के लिए काम करना है। छोटे कदम बड़े परिणाम देते हैं।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन