राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा उल्लंघन पर हो सकती है चर्चा
राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा उल्लंघन पर हो सकती है चर्चा

नेशनल डेस्क। गुरुवार को पंजाब के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक ने पुरे देश में हंगामा मचा दिया है। इस मामले में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, राष्ट्रपति कोविंद द्वारा सुरक्षा में गंभीर चूक पर चिंता व्यक्त करने के बाद, पीएम ने उन्हें इसकी पहली जानकारी दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज मोदी कैबिनेट की बैठक में नरेंद्र मोदी की सुरक्षा उल्लंघन पर भी चर्चा हो सकती है। इस बीच पंजाब सरकार ने भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

बता दें कि, पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए बनाई गई कमेटी के न्यायमूर्ति मेहताब सिंह गिल (सेनानिवृत्त) और प्रमुख सचिव, गृह मामलों और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

See also  International Women Day : 100 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर,महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान

आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मुलाकात में राष्ट्रपति ने पीएम की सुरक्षा उल्लंघन की चिंता व्यक्त की। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि, ”राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे कल पंजाब में उनके काफिले में सुरक्षा उल्लंघन का प्रत्यक्ष विवरण प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने गंभीर चूक पर चिंता व्यक्त की।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।