नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं। विनेश को बुधवार रात को 50 किलो वेट कैटेगरी के फाइनल में उतरना था। सुबह उनका वजन हुआ, जो तय सीमा से 100 ग्राम अधिक निकला। इसके बाद उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। यानी विनेश अब 50 किलो के फाइनल में नहीं उतर पाएंगी और अब मेडल की रेस से वो बाहर हो चुकी हैं।

इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ ने भी पुष्टि कर दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने विनेश का हौसला बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

See also  Bangladesh Election Counting: हिंसा और बम धमाकों के बीच बांग्लादेश में 47.91 प्रतिशत मतदान, मतगणना शुरू…. देर रात तक सकता है परिणाम

विनेश फोगाट के वजन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से भी बात की है और उन्होंने इस पूरे मामले में जानकारी मांगी है। उन्होंने आईओए अध्यक्ष से भारत की तरफ से कड़ा विरोध दर्ज कराने को कहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।