टीआरपी डेस्क: Pm Narendra Modi Will Address The Nation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम का यह संबोधन कल से लागू हो रही GST की नई दरों से ठीक एक दिन पहले हो रहा है। माना जा रहा है कि पीएम जीएसटी सुधारों, अमेरिकी H-1B वीजा नियमों और ट्रंप के 50% टैरिफ पर बात कर सकते हैं। साथ ही, 22 सितंबर से शुरू हो रही नवरात्रि पर भी चर्चा संभव है।

पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि, हमारा असली दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता है। उन्होंने नवरात्रि को भी बेहद खास बताया था। इससे पहले पीएम ने 15 अगस्त और मई 2025 में भारत-पाक संघर्ष (ऑपरेशन सिंदूर) पर देश को संबोधित किया था।

जीएसटी 2.0: कल से नई दरें, कई उत्पाद सस्ते

22 सितंबर से जीएसटी 2.0 लागू होगा, जिसमें चार स्लैब के बजाय दो स्लैब 5% और 18% होंगे। 12% और 28% स्लैब खत्म हो जाएंगे। तंबाकू और लग्जरी उत्पादों पर 40% ‘सिन टैक्स’ रहेगा। इससे बाल तेल, टूथपेस्ट, कपड़े, जूते, दवाएं, सीमेंट और स्वास्थ्य बीमा (NIL) सस्ते होंगे। जीएसटी काउंसिल ने 3 सितंबर को इसे मंजूरी दी। पीएम ने इसे ‘मातृशक्ति’ से जुड़ा बताया। ॉ

See also  टैरिफ वार : Reliance Jio यूजर्स को बड़ी राहत, वापस आए 149 और 98 रुपए वाले प्लान