मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) को लेकर धमकी भरा फोन आया है जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कॉल सोमवार को आया था. कॉल आने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। कॉलर ने अपना परिचय इरफान अहमद शेख और आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य के रूप में दिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट सेंटर पर सोमवार रात करीब 10 बजे फोन आया था। शख्स ने खुद का नाम इरफान अहमद शेख बताया और कहा, वो इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन का सदस्य है। जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

See also  Punjab Election 2022: सिद्धू के खिलाफ खिलाफ बीजेपी ने दिया पूर्व IAS अधिकारी जगमोहन सिंह राजू को टिकट