टीआरपी डेस्क। दिल्ली में भाजपा की 27 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 10 दिन बीतने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

BJP का कोई भी विधायक CM बनने लायक नहीं – आतिशी

कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली के नागरिकों को उम्मीद थी कि 9 फरवरी तक बीजेपी अपने मुख्यमंत्री का ऐलान कर देगी और 10 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी BJP अब तक किसी नाम की घोषणा नहीं कर पाई।

पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह समझ में आ गया है कि उनके पास 48 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है।

See also  ब्रेकिंग: भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, 10 और 11 अगस्त को मौजूद रहने के निर्देश

BJP का एजेंडा जनता को धोखा देना

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायकों का एकमात्र उद्देश्य दिल्ली की संपत्ति को लूटना और जनता को धोखा देना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 15 साल के शासन में दिल्ली नगर निगम (MCD) पूरी तरह कंगाल हो चुका है और भ्रष्टाचार चरम पर था।

उन्होंने यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री का फैसला लेने में देरी हो रही है।

BJP में चल रही माथापच्ची

दिल्ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। पार्टी के अंदर कई दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अब देखना होगा कि BJP दिल्ली के लिए किसे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपती है और इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी कहां तक जाती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।