प्रमोद सावंत

टीआरपी डेस्क। प्रमोद सावंत एक बार फिर गोवा के सीएम बनेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में ‌उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बता दें कि गोवा विधानसभा चुनाव में कुल 40 सीटों में से बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बीजेपी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। सोमवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन की मौजूदगी में सावंत को अपना नेता चुना गया। सावंत ने 2019 में मनोहर पर्रिकर की मृत्यु के बाद गोवा की बागडोर संभाली थी।

2017 के चुनावों में, कांग्रेस (Congress) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बीजेपी अपनी सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को लुभाने में कामयाब रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।