तिरुवनन्तपुरम। केरल के दौरे पर पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया। मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार जिस हैलीपैड पर ये हादसा हुआ वो नया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में हेलिकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम को चुना गया था और इसलिए मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया।

पहले विमान को पंबा के समीप निलक्कल में उतारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे यहां उतारने का फैसला किया गया। अधिकारी के अनुसार कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलिकॉप्टर उतरा तो हेलीपैड उसका भार नहीं संभाल सका और पहिए से गड्ढे बन गए।

See also  कोरोना इफेक्टः अब केंद्रीय विद्यालय के माध्यमिक स्कूलों की परीक्षाएं रद्द, इंटर्नल एग्जाम के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा वार्षिक परिणाम

बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। आज उनका सबरीमला मंदिर जाने का प्लान है। इसके बाद वो गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

वो वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन में भी शामिल होंगी। वे 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।