बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

मणिपुर में हिंसा के बाद दोगुनी हुई सभी जरूरी सामानों की कीमत

मणिपुर में हिंसा के बाद दोगुनी हुई सभी जरूरी सामानों की कीमत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। मणिपुर में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण होने के साथ ही लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही। वहीं बीते एक पखवाड़े से शांति बहाली के लिए धारा 144 लागू की गई है जिससे राज्य के बाहर से सामानों का आयात प्रभावित हुआ है, इस वजह से राज्य के अंदर जरूरी सामान दोगुनी कीमत पर मिल रहे हैं. मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में सिलिंडर, पेट्रोल, चावल, आलू, प्याज और अंडे जैसे ज़रूरी सामान तय कीमत से बहुत ज्यादा कीमत पर बिक रहे हैं।

इम्फाल वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की एक स्कूल टीचर मांगलेम्बी चनम ने बताया कि पहले चावल की 50 किलो की बोरी 900 रुपये में मिलती थी, पर ये अब 1800 रुपये में मिल रहा है। आलू-प्याज़ के दाम भी 20-30 रुपये बढ़ गए हैं। हर वो सामान जो राज्य के बाहर से लाया जाता है, उसकी कीमत बढ़ी हुई है।


आलू 100 रुपये किलो तक में बिका
चनम ने बताया कि ब्लैक मार्केट में एक गैस सिलिंडर 1800 रुपये का मिल रहा है, वहीं कई इलाकों में पेट्रोल की कीमत 170 रुपये प्रति लीटर हो गई है. उन्होंने बताया कि अंडों की कीमत भी बढ़ गई है। 30 अंडों का एक क्रेट 180 रुपये में मिल जाता है, पर अभी 300 रुपये में मिल रहा है उनका कहना है कि एसेंशियल आइटम्स से भरे ट्रक्स सिक्योरिटी फोर्सेस की कड़ी निगरानी में रखे गए हैं, नहीं तो कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती थीं। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी फोर्सेस के आने से पहले आलू की कीमत 100 रुपये प्रति किलो हो गई थी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन