बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को आज जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को आज जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में आज शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव और मणिपुर पर विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। मानसून सत्र में विपक्ष की ओर से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद के निचले सदन में 8 और 9 अगस्त को बहस हुई। जहां विपक्षी सांसदों ने सरकार पर कई सवाल उठाए तो सरकार की ओर से सासंदों ने जवाब दिए। जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम 4 बजे इस मुद्दे पर लोकसभा में जवाब देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जानकारी दी गई है कि अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सदन में मौजूद रहेंगे। बता दें कि पिछले दो दिनों से सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तीखी बहस देखने को मिल रही है।

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने मणिपुर में फूट डाली है, जबकि सरकार की ओर से कहा गया है कि हमने कई विकास के काम किए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने की। उन्होंने कहा कि पीएम के मौन वृत की वजह से हमे यह अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये सरकार एक भारत की बात करती है लेकिन उसने दो मणिपुर बना दए हैं, एक जो पहाड़ पर रहती है और दूसरी जो घाटी में। गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष भ्रमित है आखिर उसने यह अविश्वास प्रस्ताव क्यों पेश किया है। आखिर इस अविश्वास प्रस्ताव का क्या मतलब है, सिर्फ भ्रम फैलाना। ना तो ये किसान सहयोगी हैं और ना ही गरीबों के बारे में सोचने वाले। इन्हें अपने परिवार से इतर किसी की चिंता नहीं है। 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन