चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोश के बाद राज्य के कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

अमरिंदर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के पास अनुभव की कमी है। सिद्धू पर हमलावर दिख रहे कैप्टन ने कहा कि वह सिद्धू को हराने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

अमरिंदर ने बुधवार को कहा कि वह सिद्धू को पंजाब का सीएम उम्मीदवार बनने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर पार्टी सिद्धू को सीएम उम्मीदवार बनाती है तो वह भी पूरी तरह से उन्हें रोकने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में हमला बोलते हुए सिद्धू को खतरनाक आदमी बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों से देश को बचाने की जरूरत है।

अमरिंदर ने कहा कि सिद्धू को हराने के लिए वह 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा, ‘वह राज्य के लिए खतरनाक हैं, उन्हें रोकने के लिए मैं कोई भी कदम उठाऊंगा।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।