सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन, भारत रत्न वापस मांगा

मुंबई। ऑनलाइन गेम के प्रचार करने के विरोध में ‘प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू कडू ने दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बांद्रा स्थित आवास के सामने अपने समर्थको के साथ प्रदर्शन कर, तेंदुलकर से भारत रत्न वापस करने की मांग की है। विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थको ने संवाददाताओं से कहा कि, सचिन तेंदुलकर ऑनलाइन गेम का प्रचार कर रहे हैं, जिससे युवाओं को गलत दिशा मिल रही है। सचिन तेंदुलकर को अपना “भारत रत्न” पुरस्कार वापस कर देना चाहिए। यदि वह ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापन से बाहर नहीं निकलते हैं, तो हम आगामी गणेशोत्सव के दौरान हर उस गणेश पंडाल (आगामी गणपति उत्सव के दौरान) के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जहां यह विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा वहां इसे हटाने की मांग करेंगे।

ऑनलाइन गेम का प्रचार करते हुए सचिन तेंदुलकर का पोस्टर

बता दे, प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने बच्चू और उनके समर्थकों को प्रदर्शन स्थल से ले गई। ‘प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के समर्थक हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।