बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

'नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद राघव चड्ढा…', सस्पेंशन के बाद राघव चड्ढा का बयान

'नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद राघव चड्ढा…', सस्पेंशन के बाद राघव चड्ढा का बयान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raghav Chadha Suspended: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने सदन से अपने सस्पेंशन के बाद बीजेपी पर निशाना साधा है। राघव ने एक वीडियो जारी करते हुए सवाल किया है कि मेरा अपराध क्या है, जिस वजह से मुझे सस्पेंड किया गया? राघव ने कहा, 'नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद राघव चड्ढा.. मुझे राज्यसभा से आज सस्पेंड कर दिया गया। मैं जानना चाहता हूं कि मेरा क्या अपराध है। क्या मेरा ये अपराध है कि, मैंने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नेताओं से पार्लियामेंट में खड़े होकर सवाल पूछ लिया?' Fraud Signature Row

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1689967264530059264?s=20

राघव ने आगे कहा कि, 'क्या मेरा ये अपराध है कि, मैंने दिल्ली सेवा बिल पर अपनी बात रखते हुए बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग की? उन्हें उन्हीं का पुराना घोषणा पत्र दिखाकर वादे पूरा करने को कहा? बीजेपी को आईना दिखाया और आज की बीजेपी को आदवाणी वादी और बाजपेयी वादी होने की बात कही। क्या इन्हें ये डर सताता है कि कैसे एक 34 साल युवा संसद में खड़ा होकर हमें ललकारता है। '

'मैं चुनौतियों से डरने वाला नहीं हूं'

राघव ने कहा, ये लोग बहुत शक्तिशाली लोग हैं, ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसी हफ्ते मुझे विशेषाधिकार समिति के दो नोटिस आ चुके हैं, शायद ये भी अपने आप एक रिकॉर्ड होगा. सदन के अंदर विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता। विपक्ष के नेता का माइक बंद कर दिया है. इसी मानसून सत्र में आप के तीन सांसद को सस्पेंड किया गया है। ये लोग चाहते हैं कि कोई भी इनसे सवाल न पूछे, कोई आवाज न उठाए हर शख्स को सस्पेंड कर दो। बीजेपी अगर राहुल गांधी की सदस्यता ले सकती है तो कल को आप के किसी भी सांसद की सदस्यता रद्द कर सकती है। मैं बीजेपी वालों से कहना चाहता हूं कि मैं आपकी इन चुनौतियों से डरने वाला नहीं हूं मैं अंत तक आपसे लड़ता रहूंगा।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन