बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

"PM मोदी फिर कर देंगे सरेंडर" - ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान पर भड़के राहुल गांधी, लगाया बड़ा आरोप

"PM मोदी फिर कर देंगे सरेंडर" - ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान पर भड़के राहुल गांधी, लगाया बड़ा आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनियाभर पर 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने के नए ऐलान के बाद भारत में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने देश के हितों के साथ 'धोखा' किया है और वे एक बार फिर अमेरिका के सामने 'सरेंडर' कर देंगे।

छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और 7 फरवरी को हुई भारत-अमेरिका ट्रेड डील में कृषि उत्पादों को लेकर बड़े दावे किए गए थे। राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद प्रदेश के किसानों और डेयरी संचालकों के बीच निर्यात नीति को लेकर संशय बढ़ सकता है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में राज्य स्तर पर भी घेराबंदी करने की तैयारी में है।

"PM का धोखा अब सामने आ गया" - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार की विदेश और व्यापार नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा: "PM ने समझौता कर लिया है। उनका धोखा अब सामने आ गया है। वह फिर से बातचीत नहीं कर सकते हैं। वह फिर से सरेंडर कर देंगे।" कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने 7 फरवरी की डील के दौरान भारतीय हितों की रक्षा नहीं की, जिसका खामियाजा अब ट्रंप के नए 10% टैरिफ आदेश के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

3 घंटे में बदला पासा: सुप्रीम कोर्ट बनाम ट्रंप

शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के पुराने टैरिफ को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया था। कोर्ट का कहना था कि राष्ट्रपति को मनमाने ढंग से टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है। हालांकि, इस झटके के महज 3 घंटे के भीतर ट्रंप ने एक नया कार्यकारी आदेश जारी कर पूरी दुनिया पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया।

क्या है 7 फरवरी की ट्रेड डील?


भारत और अमेरिका के बीच इस महीने की शुरुआत में हुई डील के प्रमुख बिंदु है। भारतीय कृषि उत्पादों को अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात करने की सहमति, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैरिफ छूट नहीं दी गई थी कांग्रेस का दावा है कि अमेरिका अब इस डील से पीछे हटकर 10% टैक्स थोप रहा है, जिससे भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान होगा।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन