बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

राहुल गांधी बने कुली, लाल शर्ट पहने…सिर पर बैग उठाये रेलवे स्टेशन पर आए नजर

राहुल गांधी बने कुली, लाल शर्ट पहने…सिर पर बैग उठाये रेलवे स्टेशन पर आए नजर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुलियों से बातचीत की। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कुली के कपड़े पहनकर उनकी तरह सामान ढोने का अनुभव भी लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी कुलियों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।

दरअसल, अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसका एक वीडियो सामने भी आया था, जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है। वीडियो में सांसद राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहन यात्रियों का सामान सिर पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ कुली उनके साथ चल रहे हैं।

कांग्रेस ने तस्वीर शेयर की
कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन