बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहीं मौजूद

राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहीं मौजूद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जैसे-जैसे चरण बीत रहे हैं, मुकाबला कांटे का होता जा रहा है। इसी बीच राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन भर दिया है।

उनके साथ रायबरेली की निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत समेत अन्य नेता जिला कार्यालय पहुंचे।

नामांकन दाखिल करने के लिए रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां से राहुल गांधी नामांकन दाखिल करने के लिए उनका काफिला निकला। राहुल के नामांकन में निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी भी पहुंचीं।

शुक्रवार की सुबह कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस को खत्म किया गया। इसके बाद कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के नामांकन की तैयारियों को शुरू कराया गया। कांग्रेस की ओर से दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे रायबरेली और अमेठी सीट का समीकरण तय हो गया है।

वहीं अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद एक्शन रायबरेली में हुआ।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन