राहुल गांधी

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी को अब सरकारी बंगला छोड़ना होगा। संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने नोटिस जारी कर उन्हें बंगला खाली करने का आदेश दिया है।

बता दें कि राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करना होगा। वर्तमान में राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे हैं। बता दें कि सूरत की एक अदालत ने गुरुवार को ‘मोदी सरनेम’ से संबंधी टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी माना है और उन्हें दो साल कारावास की सजा सुनाई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।