राहुल गांधी का दावा गलत, कांग्रेस ने नहीं दिया मुझे मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज राहुल गांधी  के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले कांग्रेस ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव नहीं दिया है। ये बात सच नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए। मायावती ने कहा कि उत्तरप्रदेश के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस बौखला गई है। इसी बौखलाहट के कारण उल जुलूल यातें कर रहा है। राहुल गांधी को बसपा के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। यह बयान उनकी जातिवादी सोच का प्रतीक है।

राहुल गांधी ने बीते दिनों बयान दिया था कि उनकी पार्टी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने हमसे बात तक नहीं की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मायावती ने सीबीआई, ईडी और पेगासस की वजह से सत्तारूढ़ भाजपा को चुनाव में खुला रास्ता मुहैया कराया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र दो सीटें और 2.5 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस के 97 प्रतिशत उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सकें। वहीं बसपा को केवल एक सीट और करीब 13 फीसदी वोट मिले। उसके करीब 72 फीसदी प्रत्याशी जमानत गंवा बैठे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।