टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली है। इस कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियों पर सरकार का कंट्रोल है और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं।

इसी के साथ ही खरगे ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण चुनावी बॉन्ड पर बड़ी सच्चाई सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव लड़े इसलिए विपक्ष को कम चुनावी चंदा मिला और हमें जो मिला वो हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए।

खरगे ने ये भी कहा कि भाजपा को कितना कैश में चंदा मिला इसका कोई हिसाब नहीं है। भाजपा का हर जगह एकाधिकार देखने को मिल रहा है, चाहे विज्ञापन हो या कुछ और।

See also  दिल्ली के उपराज्यपाल और CM केजरीवाल के बीच फिर टकराव

उधर, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास प्रचार करने का भी पैसा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर ये होगा तो कैसे विपक्ष चुनाव लड़ पाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।