टीआरपी डेस्क। बिहार के टॉपर घोटाले के आरोपित भगवानपुर निवासी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के दो ठिकाने पर ईडी की छापेमारी की जा रही है। शनिवार की सुबह बच्चा राय के भगवानपुर के किरतपुर राजाराम स्थित विशुन राय महाविद्यालय एवं विशुन राय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी के कई बड़े अधिकारी दोनों संस्थान में गहन जांच कर रही है।

जानें क्या है मामला

बाहर पुलिस बल तैनाती की गई है। मालूम हो कि बिहार के टॉपर शिक्षा घोटाले के आरोपित अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के करीब 42 डिसमिल जमीन को ईडी ने जब्त किया था। जब्त जमीन को बच्चा राय ने कब्जा कर लिया था। कब्जा किए जाने के बाद ईडी ने भगवानपुर थाना से जब्त जमीन को खाली कराने की गुहार लगाई थी।

खाली नहीं किए जाने पर ईडी ने भगवानपुर थाने में बच्चा राय के विरुद्ध जमीन कब्जा करने के आरोप में बीते 18 नवंबर को भगवानपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। उसके बाद शनिवार की सुबह ईडी ने अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के दो ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी।

2016 में वैशाली जिले के भगवानपुर के विशुन राय महाविद्यालय अचानक सुखिर्यो में आया था। मालूम हो कि 2016 की इंटर आर्ट्स परीक्षा में वैशाली के विशुन राय महाविद्यालय की छात्रा रूबी राय ने टॉप किया था।

इसके बाद मीडिया इंटरव्‍यू में उसने अपने विषय पॉलिटिकल साइंस को ‘प्रोडिकल सांइस’ कहते हुए बताया कि इसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है।

बच्‍चा राय के कॉलेज की इस प्रोडिकल गर्ल के उक्‍त इंटरव्‍यू के बाद विवाद बढ़ता गया और सरकार ने जांच समिति गठित कर दी। इसके बाद घोटाले की परतें उघड़ती चली गईं।

इस टॉपर घोटाला में बच्चा राय की प्रमुख भूमिका बताई गई थी। उसके बाद बच्चा राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था फिलहाल बच्चा राय जमानत पर बाहर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।