मंगलवार, 6 अक्तूबर 2026 मंगल, 6 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

रेलवे टिकट के PNR नियम में बड़ा बदलाव, इन दिन से बदल जाएगी पुरानी व्यवस्था, जानिए क्यों लिया फैसला?

Railway New Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और आरक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए टिकट के PNR सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दशकों से चली आ रही PNR नंबरों की पुरानी सीरीज को अब नए सिस्टम में बदला जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई व्यवस्था दिसंबर से लागू की जा सकती […]

Railway PNR Rule Change
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Railway New Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और आरक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए टिकट के PNR सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दशकों से चली आ रही PNR नंबरों की पुरानी सीरीज को अब नए सिस्टम में बदला जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई व्यवस्था दिसंबर से लागू की जा सकती है और इसका असर देशभर की ट्रेनों के आरक्षित टिकटों पर दिखाई देगा।

रेलवे की नई PNR व्यवस्था दिसंबर महीने में लागू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ से चलने वाली एक ट्रेन में नई PNR व्यवस्था का परीक्षण किया गया है। इस व्यवस्था के तहत पुराने PNR नंबरों की जगह नए माइग्रेटेड PNR नंबर इस्तेमाल किए जाएंगे।

अब 1, 3, 5 या 7 से शुरू हो सकता है PNR

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेनों के PNR नंबर 1, 3, 5 या 7 जैसे विषम अंकों से शुरू हो सकते हैं। मौजूदा व्यवस्था में PNR के शुरुआती अंक अलग-अलग आरक्षण डेटाबेस केंद्रों से जुड़े होते हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख केंद्रों के आधार पर PNR सीरीज निर्धारित की जाती रही है।

रेलवे ने क्यों लिया PNR बदलने का फैसला?

PNR व्यवस्था में बदलाव की बड़ी वजह रेलवे की आरक्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण बताया जा रहा है। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम ने मौजूदा रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड किया है। नए सिस्टम से टिकट में सुधार, सीट की स्थिति और आरक्षण से जुड़े दूसरे कामों को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी प्रक्रिया में पुरानी PNR सीरीज को भी बदला जा रहा है।

पायलट प्रोजेक्ट में 1230 ट्रेनों को किया गया शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, PNR माइग्रेशन से जुड़े पायलट प्रोजेक्ट के लिए करीब 1230 ट्रेनों का चयन किया गया है। रेलवे की योजना है कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास नई PNR व्यवस्था को बड़े स्तर पर लागू किया जाए। हालांकि, अंतिम तारीख और विस्तृत प्रक्रिया को लेकर रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

पुराने टिकट वालों को किस बात की परेशानी होगी?

नई व्यवस्था का सबसे बड़ा असर उन यात्रियों पर पड़ सकता है, जिन्होंने पुरानी PNR व्यवस्था के तहत टिकट बुक कराया है। अगर यात्रा की तारीख में बदलाव की जरूरत पड़ती है, तो पुराने टिकट को नए सिस्टम में बदलने की सुविधा नहीं मिलने की स्थिति में यात्री को टिकट रद्द कराकर नया टिकट बुक करना पड़ सकता है। इसलिए पुराने टिकट वाले यात्रियों को यात्रा में बदलाव करने से पहले नई व्यवस्था के नियमों की जानकारी लेना जरूरी होगा।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन