राज ठाकरे

 
लखनऊ। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा है। राज ठाकरे ने ट्वीट कर लिखा है कि धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को पूरे दिल से बधाई देता हूं।

दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई ‘योगी’ नहीं है, हमारे पार भोगी हैं। मैं ईश्वर से सद्बुद्धि देने की पार्थना करता हूं।
विवाद की शुरुआत राज ठाकरे ने ही की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा था।

इसके बाद यह विवाद महाराष्ट्र से यूपी तक पहुंच गया। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देते हुए कहा कि यदि कहीं लाउडस्पीकर बज भी रहा है तो उसकी आवाज परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। यूपी में 72 घंटे के भीतर करीब 11 हजार लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।