Rajmarg Yatra mobile app showing digital local toll pass and highway services
NHAI के Rajmarg Yatra App से अब स्थानीय निवासी डिजिटल लोकल पास खरीद सकेंगे।

Rajmarg Yatra App: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले लोगों के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। अब टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासी राजमार्ग यात्रा एप्प के माध्यम से डिजिटल लोकल पास खरीद सकेंगे। इस पास की मदद से वे संबंधित टोल प्लाजा से एक महीने तक असीमित यात्रा कर सकेंगे।

NHAI का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को बार-बार टोल भुगतान की परेशानी से राहत देना और सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाना है।

मोबाइल ऐप से मिलेगा लोकल पास

नई व्यवस्था के तहत पात्र स्थानीय निवासी राजमार्ग यात्रा एप्प पर डिजिटल लोकल पास खरीद सकेंगे। पास जारी होने के बाद संबंधित टोल प्लाजा से एक महीने तक बिना किसी अतिरिक्त टोल शुल्क के असीमित आवागमन किया जा सकेगा। इस सुविधा से रोजाना यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

See also  International Day of Democracy: 'Participation' is the theme of 2019

22 भारतीय भाषाओं में दर्ज करा सकेंगे शिकायत

ऐप में उपयोगकर्ता 22 भारतीय भाषाओं में अपनी शिकायत, सुझाव या सवाल लिखकर या बोलकर दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी या उपयोगकर्ता को संबंधित सेवा तक पहुंचने में सहायता मिलेगी।

FASTag और ई-नोटिस की जानकारी भी मिलेगी

  • FASTag का ब्लैकलिस्ट स्टेटस देख सकेंगे।
  • लंबित ई-नोटिस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही मंच पर ले सकेंगे।

NHAI का मानना है कि इन सुविधाओं से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।

मार्ग मित्र सहायता केंद्र भी शुरू

NHAI ने हाईवे यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग मित्र सहायता केंद्र भी शुरू किया है। इसे राजमार्ग यात्रा एप्प में ही एकीकृत किया गया है। यह एकल खिड़की मंच के रूप में काम करेगा इससे आप जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, सहायता मांग सकेंगे, शिकायत दर्ज कराने के साथ संबंधित सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

See also  उत्तरप्रदेश के बाद अब राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नड्डा व शाह दौरे पर जाएंगे जयपुर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।