Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के भीतर दरवाजे लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। स्वर्ण जड़ित 10 से ज्यादा दरवाजे मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए जा रहे हैं। इन गोल्डन दिखने वाले दरवाजों के ऊपर सोने की परत लगाकर उस पर नक्काशी की गई है।

राम मंदिर में लग रहे स्वर्ण जड़ित दरवाजे

सोने से जड़े ये दरवाजे राम मंदिर में अलग-अलग द्वारों पर लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंदिर के अंदर कुल 14 स्वर्ण जड़ित दरवाजे लगाए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच ये काम बहुत ही तेजी से निपटाया जा रहा है, ताकि 22 जनवरी तोक कोई भी काम बाकी न बचे।

मंदिर के भीतर चार दरवाजे अब तक लग चुके हैं, अब 10 दरवाजे लगने का काम बाकी बचा है, जिसे धीरे-धीरे निपटाया जा रहा है। सोने की परत वाले इन नक्काशीदार दरवाजों की कीमत करोड़ों में है। आज सुबह तक मंदिर में 4 दरवाजे लगा लिए गए थे>

मंदिर के दरवाजों पर बने हिंदू धर्म के प्रतीक

सोने के इन दरवाजों पर बहुत ही खूबसूरती से नक्काशी की गई है। हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीक और चिन्ह इस पर दिखाई दे रहे हैं। इन दरवाजों पर हाथी, भगवान विष्णु और स्वागत मुद्रा में देवी की तस्वीरों के साथ ही कमल के जिन्हों के बहुत ही खूबसूरती से उकेरा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।