Ram Mandir: क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर मीडिया में काफी चर्चा है। दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वह शामिल होंगे या नहीं? इस पर वह बहुत जल्द निर्णय लेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। कांग्रेस ने पहले कहा था कि फैसले के बारे में सही समय पर जानकारी दी जाएगी।

मुझे निमंत्रण मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व प्रधान सचिव ट्रस्ट (मंदिर ट्रस्ट) के सचिव के साथ आए थे और उन्होंने मुझे आमंत्रित किया। मैं इस पर जल्द ही फैसला करूंगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर कांग्रेस शासित राज्य के एक मुख्यमंत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह व्यक्तिगत आस्था के बारे में है… अगर कोई निमंत्रण है तो आप जा सकते हैं, कोई भी जा सकता है।

See also  COVID-19 Cases in India: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 11,850 नए केस, 555 मौतें, दो दिन में करीब 63% बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

सनद रहे कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।