टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के गार्डन गैलेरिया मॉल के बीयर बार में एक ऐसा डांस हुआ जिसके बाद से बवाल मच गया। गार्डन गैलेरिया मॉल में हुए डांस पर नोएडा पुलिस ने लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बीयर बार के को-ऑनर समेत दो को को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीयर बार में जो डीजे बजा रहा था अब पुलिस उसकी भी लोकेशन तलाश कर रही है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में माणक अग्रवाल और बीयर बार के मैनजर अभिषेक सोनी को गिरफ्तार किया है, पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बीयर बार में जो तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि डिस्को जॉकी (DJ) की लास्ट लोकेशन चेन्नई मिली है। बता दें कि गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बीयर बार में शराब की पार्टी चल रही थी। शराब के नशे में डांस करते हुए लोगों ने ध्यान नहीं दिया कि उनके पीछे रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिक रामायण का वीडियो क्लिप चल रही है।

See also  ब्रेकिंग महाराष्ट्र: लो बन गई शिवसेना की सरकार,कांग्रेस एनसीपी भ्री साथ आए

लोग म्यूजिक की धुन में नाचते रहे। उधर, बड़ी सी स्क्रीन में रामायण की सीन चलता रहा। इसमें भगवान राम और रावण के बीच संवाद हो रहा था। जब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। तब इस मामले में हिंदू संगठनों ने नाराजागी जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 153 ए और 295 के तहत मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। डीजे की तलाश जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।