मोबाइल नंबर बंद मिलने पर विदेश से लौटे 80 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस के नए वेरियंट ओमिक्रोन की एंट्री के बाद अब राहत की खबर आ रही है। राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित सभी मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। बता दें कि 5 दिसंबर को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 9 मरीजों को उपचार हेतु भर्ती किया गया था।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ और असिम्टोमेटिक हैं। उनकी ब्लड, सीटी स्कैन व अन्य सभी जांचें सामान्य हैं। चिकित्सकों ने उन्हें 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। इसके बाद ही आम लोगों के संपर्क बनाने की सलाह दी गई है। इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी थोड़ी राहत ली है।

सजग और सतर्क रहने का दावा

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि विभाग कोरोना के नए वेरियंट को लेकर शुरू से ही सजग और सतर्क था। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आते ही संक्रमितों को आरयूएचएस में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग भी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि 9 मरीजों में से 4 की गुरुवार दोपहर और शेष 5 की दोनों नेगेटिव रिपोर्ट गुरुवार शाम को प्राप्त हुई। सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है।

See also  अप्रैल की तुलना में मई में 50 फीसदी घट गया टीकाकरण,लक्ष्य से पीछे हुआ वैक्सीनेशन

डेल्टा की तरह घातक नहीं ओमिक्रोन

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने कहा कि अभी ओमिक्रॉन वैरियंट पर शोध चल रहे हैं। इस संक्रमण का प्रसार तेजी से होता है लेकिन यह डेल्टा की तरह घातक नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगने पर यह कम असर करता है। उन्होंने आमजन से वैक्सीन के दोनों डोज लगाने की भी अपील की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।