बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Russia-Ukraine Crisis : यूक्रेन को तोड़ने के बाद रूस ने घुसाई सेना, UNSC की आपात बैठक शुरू, भारत भी जारी करेगा बयान

Russia-Ukraine Crisis : यूक्रेन को तोड़ने के बाद रूस ने घुसाई सेना, UNSC की आपात बैठक शुरू, भारत भी जारी करेगा बयान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। यूक्रेन को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से किए गए ऐलान के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है।

खुली बैठक में भारत भी जारी करेगा बयान

अब इस बैठक के बाद इस मुद्दे पर एक खुली बैठक होगी, जहां भारत भी बयान जारी करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की इमेरजेंसी मीटिंग बुलाने की अपील की थी। अब इस मुद्दे पर एक ओपन मीटिंग होगी, जहां भारत भी रूस को लेकर बयान जारी करेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1495945343942656001?s=20&t=GB6S4oBEfZQs2n5-vhbGjQ

डॉनेत्स्क और लुहांस्क को रूस ने दी अलग देश की मान्यता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्टर्न यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी इलाकों (डोनेत्स्क और लुहांस्क) की आजादी को मान्यता दे दी है। इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के हमले की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा। पश्चिमी देशों को इस बात का डर है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और वह पूर्वी यूक्रेन में झड़पों को हमला करने के लिए बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन