बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

शांत हुई संतूर की मधुर ध्वनि : मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

शांत हुई संतूर की मधुर ध्वनि : मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई : भारतीय संगीत को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले संगीतकार और मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का हृदयाघात से निधन हो गया है। 84 वर्षीय पंडित शिवकुमार शर्मा पिछले कुछ महीनों से किडनी संबंधित समस्याओं से ग्रसित थे और डायलिसिस पर जीवन यापन कर रहे थे। बता दें पंडित शिवकुमार शर्मा के पिता चाहते थे कि वे श्रीनगर की आकाशवाणी में काम करें। लेकिन पंडित शिवकुमार शर्मा ऐसा नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने घर छोड़ दिया और अपनी संतूर लेकर मुंबई आ गए। जिसके बाद कड़ी मेहनत से उन्होंने जो नाम कमाया वह न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी संतूर वादक के रूप में उनकी पहचान बनाने के लिए काफी था।

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर संगीत का सृजन किया। इस जोड़ी को शिव हरि के नाम से जाना जाता था। इस जोड़ी ने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी मशहूर फिल्मों के लिए बेहतरीन संगीत देकर फिल्म में चार चांद लगाए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन