सुप्रीम कोर्ट

टीआरपी डेस्क। भारत का शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया-सेबी (SEBI) ने सुप्रीम कोर्ट में अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच पूरी करने और अपनी जांच की स्थिति रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन का और समय मांगा है।

अमेरिका के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के ऊपर आरोप लगाए थे जिसके बाद कई घटनाक्रम हुए और सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को इस मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग केस की सुनवाई अगस्त महीने के लिए टाल दी गई थी, जिसके बाद 14 अगस्त को केस की सुनवाई का दिन तय किया गया था।

अडानी ग्रुप पर हेराफेरी के हैं आरोप

इसी साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप पर हेराफेरी के माध्यम से कंपनियों के शेयरों को भगाने का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अदानी ग्रुप के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी जाने लगी और अगले एक महीने में अडानी ग्रुप के स्टॉक्स 85 फीसदी तक नीचे गिर गए थे।

See also  सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला लौटे भारत, गृह मंत्रालय का आदेश, CRPF की ओर से दी जाएगी Y कैटेगरी की सुरक्षा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।