बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

कश्मीर में सुरक्षा बल एक्शन मोड में, शोपियाँ में हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो दहशतगर्द ढेर

कश्मीर में सुरक्षा बल एक्शन मोड में, शोपियाँ में हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो दहशतगर्द ढेर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चौगाम के पास आज सुबह हुए सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों की मौत हूई है। जम्मु पुलिस और भारतीय सेना की साझा कार्यवाही में तड़के घेराबंदी और तलाशी शुरू की। सुरक्षा बलों को आता देख छुपे हुए आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरु कर दी। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गये आतंकियों में ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक और आचन पुलवामा के राजा बासित नजीर शामिल हैं।

कल शुक्रवार को भी एसी ही एक मुठभेड़ हुई थी इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। आतंकी की पहचान कुलगाम के सहापुर निवासी शहजाद अहमद शाह के रूप में की गई, जो 20 सितंबर 2020 को हिजबुल मुजाहिदीन में भर्ती हुआ था। मौके से भारी मात्रा में असला बारूद और हथियार बरामद किया गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में बुधवार को हुए हमले में एक नागरिक और ASI की हत्या में शामिल आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के दो आतंकियों को गिरफ्त में लिया था। दोनों आतंकी लश्कर के नए हाइब्रिड मॉड्यूल का हिस्सा थे। बता दें श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने रऊफ अहमद खान नाम के एक व्यक्ति पर गोली चला दी थी। पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके 1 घंटे बाद ही आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस अफसर पर भी हमला किया था जिसमें एएसआई मोहम्मद अशरफ शहीद हो गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन